Delhi Police Driver Admit Card 2025: दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल ड्राइवर भर्ती परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। कर्मचारी चयन आयोग ने इस भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं, जिन्हें अभ्यर्थी एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा नजदीक होने के कारण उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपना प्रवेश पत्र निकाल लें
कब होगी दिल्ली पुलिस ड्राइवर परीक्षा
एसएससी द्वारा दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) भर्ती परीक्षा 16 और 17 दिसंबर 2025 को देशभर के तय परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य होगा, बिना इन दस्तावेजों के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
Delhi Police Driver Admit Card 2025 कैसे डाउनलोड करें
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले ssc.gov.in वेबसाइट पर जाएं, होम पेज पर लॉग इन विकल्प पर क्लिक करें, अपनी रजिस्ट्रेशन डिटेल भरकर सबमिट करें और स्क्रीन पर खुलने वाले एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।
परीक्षा पैटर्न और प्रश्नों का विवरण
दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल ड्राइवर परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट के रूप में होगी, जिसमें कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। जनरल अवेयरनेस से 20, जनरल इंटेलिजेंस से 20, न्यूमेरिकल एबिलिटी से 10 और सड़क सुरक्षा, ट्रैफिक नियम, वाहन रखरखाव, प्रदूषण व ईंधन से जुड़े 50 प्रश्न शामिल होंगे। परीक्षा के लिए 90 मिनट का समय मिलेगा, प्रत्येक सही उत्तर पर 1 अंक और गलत उत्तर पर 0.25 अंक की कटौती होगी।
कुल पदों का विवरण
इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 737 पद भरे जाएंगे, जिनमें अनारक्षित वर्ग के लिए 351, ओबीसी के लिए 170, ईडब्ल्यूएस के लिए 73, एससी के लिए 87 और एसटी के लिए 56 पद निर्धारित किए गए हैं।
जरूरी सलाह
परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड पर दर्ज सभी विवरण ध्यान से जांच लें और समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें ताकि किसी तरह की परेशानी न हो।