Rajasthan CHO Result 2025: राजस्थान एनएचएम कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर भर्ती परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से CHO भर्ती का रिजल्ट आज 15 दिसंबर 2025 को जारी किया जाएगा। बोर्ड अध्यक्ष की ओर से इसकी जानकारी पहले ही दी जा चुकी है, जिसके बाद उम्मीदवार अब अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।
RSSB CHO रिजल्ट कहां और कैसे जारी होगा
राजस्थान सीएचओ रिजल्ट 2025 ऑनलाइन माध्यम से जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी अपना परिणाम आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर देख सकेंगे। किसी भी उम्मीदवार को व्यक्तिगत रूप से रिजल्ट की सूचना नहीं दी जाएगी, इसलिए सभी को वेबसाइट पर ही जाकर अपडेट चेक करना होगा।
मेरिट लिस्ट पीडीएफ में होगी जारी
आरएसएसबी द्वारा एनएचएम सीएचओ रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में मेरिट लिस्ट के रूप में जारी किया जाएगा। इस लिस्ट में चयनित अभ्यर्थियों के नाम, रोल नंबर और अन्य जरूरी विवरण दर्ज होंगे। जिन उम्मीदवारों का नाम मेरिट लिस्ट में होगा, उन्हें भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए योग्य माना जाएगा
Rajasthan CHO Result 2025 ऐसे करें चेक
रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाना होगा। होम पेज पर रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करना होगा, इसके बाद एनएचएम सीएचओ रिजल्ट 2025 के पीडीएफ लिंक को खोलना होगा। पीडीएफ डाउनलोड करने के बाद उसमें अपना नाम या रोल नंबर खोजकर परिणाम आसानी से चेक किया जा सकता है।