Rajasthan VDO Result 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट आज 15 दिसंबर 2025 को जारी किया जाएगा। इसको लेकर बोर्ड के अध्यक्ष ने पहले ही संकेत दे दिए हैं, जिसके बाद लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। राजस्थान VDO रिजल्ट 2025 ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगा, जहां से उम्मीदवार अपना परिणाम और मेरिट लिस्ट देख सकेंगे।
RSSB VDO रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट
आरएसएसबी द्वारा यह जानकारी दी गई है कि वीडीओ भर्ती परीक्षा का परिणाम आज घोषित किया जाएगा। नतीजे जारी होते ही उम्मीदवार rssb.rajasthan.gov.in वेबसाइट पर जाकर PDF फाइल के रूप में मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर पाएंगे। इसी मेरिट लिस्ट के आधार पर आगे की भर्ती प्रक्रिया तय की जाएगी।
मेरिट लिस्ट में क्या-क्या जानकारी होगी
राजस्थान वीडीओ रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया जाएगा, जिसमें उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, प्राप्त अंक, पिता का नाम, माता का नाम, श्रेणी और लिंग से जुड़ी जानकारी दर्ज होगी। अभ्यर्थी इन विवरणों के जरिए आसानी से अपना परिणाम पहचान सकेंगे।
Rajasthan VDO Result 2025 ऐसे करें चेक
रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाना होगा। होम पेज पर रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करना होगा, इसके बाद ग्राम विकास अधिकारी भर्ती रिजल्ट 2025 के पीडीएफ लिंक को खोलना होगा। पीडीएफ डाउनलोड करने के बाद उसमें अपना रोल नंबर या नाम खोजकर परिणाम चेक किया जा सकता है
कटऑफ अंक भी होंगे जारी
रिजल्ट के साथ ही बोर्ड की ओर से कैटेगरी वाइज कटऑफ मार्क्स भी जारी किए जाएंगे। जिन अभ्यर्थियों के अंक तय कटऑफ से बराबर या अधिक होंगे, उन्हें भर्ती के लिए सफल माना जाएगा और आगे की प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।
परीक्षा और रिक्त पदों की जानकारी
राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा का आयोजन 2 नवंबर 2025 को राज्यभर के परीक्षा केंद्रों पर किया गया था, जिसमें करीब 5.12 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 850 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं, इसलिए रिजल्ट को लेकर उम्मीदवारों में काफी उत्सुकता बनी हुई है।